चतरा, सितम्बर 6 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय झारखंड खेलो कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया है। प्रतापपुर हाईस्कूल के मैदान में झारखंड खेलो प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ, अभिषेक पांडेय सीओ विकास कुमार टुडू प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार संजीव एवं थाना प्रभारी कासिम अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फिता काट कर किया गया। यह खेल प्रतियोगिता तीन दिवसीय है जिसमें प्रखंड के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पहली दिन के खेल प्रतियोगिता में खो खो, कबड्डी का आयोजन किया गया। बीडीओ अभिषेक पांडेय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से परिचय लिए और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम होंने से बच्चों प्रतिभा का निखार होता है। और ग्रामीण ...