साहिबगंज, नवम्बर 6 -- राजमहल , प्रतिनिधि। प्लस टू जेके हाई स्कूल में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर ,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खैरबनी, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय,प्लस टू जेके उच्च विद्यालय आदि अन्य विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिजीत कुमार ने बताया कि झारखंड की ई - शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत चार स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय ,प्रखंड , जिला व अंत में राज्यस्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता वर्ग नवम से लेकर 12 की विद्यार्थियों के लिए है। विद्यालय स्तर पर चयनित सभी वर्ग से दो-दो छात्रों का चयन किया गया । चयनित छात्र आईसीटी चैंपियनशिप में प्रखंड स्तर पर भाग लेने वाले प्रखंड के विद्यालय स्तर पर चयनित विद्य...