सीवान, मई 6 -- सिसवन। सिसवन। प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय में हुई। अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार ने की। बैठक में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान शिविर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शत-प्रतिशत आवेदन महादलित टोले से प्राप्त करें। साथ ही, इन आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करें। बैठक में सीओ पंकज कुमार, डीपीआरओ मोहम्मद शबाब, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी दीपक कुमार, चिकित्सा विभाग के पदाधिकारी और अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों को कहा गया कि शिविर के माध्यम से महादलित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.