बेगुसराय, मार्च 19 -- बेगूसराय। जिला कांग्रेस कमेटी की गांधी आश्रम में बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कुसमहोत स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र को जिला से बाहर ले जाने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो पार्टी प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन करेगी। यदि फिर भी नहीं माना गया तो जिला समाहर्ता के आमरण अनशन भी किया जायेगा। कार्यकर्ताओं ने अविलंब मक्का अनुसंधान केंद्र को जिला से बाहर जाने से रोके जाने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन समेत शशिशेखर राय, रामविलास सिंह, लखन पासवान, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार, रामानुज कुमार, ब्रजेश कुमार प्रिंस व अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.