लातेहार, फरवरी 1 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा के कृषि फॉर्म परिसर में रविवार को प्रखंड सरना समिति की बैठक मुख्य संयोजक पड़हा राजा धनेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड सरना समिति का गठन किया गया। इसमें विमल उरांव को अध्यक्ष, राजीव कुमार उरांव व राकेश लोहरा को उपाध्यक्ष, सुरेश नाथ लोहरा कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष संतोष भगत, धनलाल उरांव सचिव, सह सचिव विशु मुंडा, बिनोद भगत को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में मंजय उरांव, बबन मुंडा, दीपक उरांव, ज्योतिष मुंडा, प्रदीप उरांव, सलाहकार समिति में लाल बिहारी उरांव, धनेश्वर उरांव, रामा पाहन, जगलाल उरांव, जितेंद्र सिंह खरवार समेत कई लोग शामिल हैं। बैठक का संचालन जितेंद्र सिंह खरवार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.