अररिया, फरवरी 10 -- समेली, एक संवादाता। समाज कल्याण विभाग में प्रखंड समन्वयक के पद पर समेली में कार्यरत पूजा कुमारी को उनकी उत्कृष्ट वैचारिक सक्रियता और सामाजिक सरोकारों के लिए 'इमर्जिंग वॉयस' अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 'लेट्स इंस्पायर बिहार' के लिटरेरी फेस्टिवल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा प्रदान किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार के इस साहित्यिक महोत्सव में बिहार के सभी 38 जिलों की भागीदारी रही। प्रत्येक जिले से चयनित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र का नेतृत्व किया। इस अवसर पर पूजा कुमारी ने कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व किया। एमसीए की शिक्षा प्राप्त पूजा कुमारी वर्तमान में ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत के लिए पहचाने जाने वाले समेली प्रखंड में प्रखंड समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें इ...