दुमका, मार्च 24 -- गोपीकांदर। झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत् बीआरसी भवन गोपीकांदर में सोमवार को शिक्षको के बीच में टैब का वितरण किया गया। जिस विद्यालय में बच्चों की संख्या 30 से अधिक है वैसे विद्यालय के सचिव को एक टैब देने का प्रावधान है। इसी प्रावधान के तहत् प्रथम खेप में 85 विद्यालय के सचिवों को टैब देने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेन्द्र हेंब्रम के हाथों शिक्षक के बीच में टैब का वितरण किया गया। सभी टैब एसर कंपनी का है। टैब वितरण किये जाने से शिक्को के बीच में खुशी का झलक दिखाई दिया। साथ ही इस टैब के माध्यम से बच्चों तथा विद्यालय की सारी डाटा ऑफलोड करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.