चतरा, अप्रैल 30 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड में 14400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गड्ढा खोदने का अभियान मनरेगा के तहत चलाया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव के नेतृत्व में द्वारी पंचायत में गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत की गई। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रखंड में 75 एकड़ भूमि में आम बागवानी लगाया जाएगा। जिसके लिए 14400 गड्ढे खोदने का लक्ष्य निर्धारित है। यह अभियान प्रखंड में पांच मई तक निर्धारित की गई है। गड्ढा खोद अभियान के पश्चात ट्रेंच कटिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने का अधिकार किया जा रहा है। जबकि आजीविका के संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा। गड्ढा खोद अभियान के मौके पर म...