चतरा, अक्टूबर 23 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र और दीर्घायु होने सुख समृद्धि की कामना करते हुए भाई दूज त्योहार मनाया। भाई दूज त्योहार की मुख्य कहानी यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी हुई है। इस कहानी के अनुसार, यमुना ने कई बार अपने भाई यमराज को भोजन के लिए अपने घर बुलाया, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं आ पाए। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को,जब यमुना ने फिर से उन्हें बुलाया, तो यमराज अपनी बहन के घर गए। यमुना ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया, तिलक लगाया और भोजन कराया। यमराज अपनी बहन के इस प्रेम से इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने उसे वरदान दिया कि इस दिन जो बहन अपने भाई को टीका लगाकर आदर-सत्कार करेगी, उसे यमराज का भय नहीं रहेगा। इसी घटना के बाद से हिंदु धर्मावलंबी के द्वारा बहने भाई दूज का त...