सीवान, अगस्त 17 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में 15 अगस्त के अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। स्थानीय विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा चैनपुर बाजार से शुरू हुई व विभिन्न मार्गों से होते हुए चैनपुर में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी और संप्रभुता का जश्न मनाना और लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.