कोडरमा, जून 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। चौक-चौराहों से लेकर गली-मुहल्लों और विद्यालयों के आस-पास दर्जनों की संख्या में कुत्ते खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। इन कुत्तों का आक्रामक रवैया आम राहगीरों और खासकर स्कूली बच्चों के लिए खतरा बन गया है। बीते दो दिनों के भीतर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में एक दर्जन से अधिक लोग कुत्तों के काटने से घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर मामलों में प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तो जैसे-तैसे काम चल जाता है, लेकिन शाम होते ही कुत्तों की संख्या और आक्रामकता दोनों बढ़ जाती हैं, जिससे बच्...