सिमडेगा, अगस्त 1 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के झिमरी गांव तक आज भी कालीकरण सड़क नहीं बन पाई है। कालीकरण सड़क नहीं बनने से प्रखंड के मुड़ाम्बा, झिमरी, ढोढ़ीपतरा, डबनीपानी, टुकुपानी, सराईपानी, रावणखोता, झुलेनबर गांव के लोगों को आवागमण में काफी परेशानी हो रही है। इन सभी गांव के लोग वर्षों से कालीकरण सड़क बनने की आस लगाए बैठे हैं। बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से झिमरी गांव की दूरी 18 किमी है। इनमें से 15 किमी सड़क कच्ची है। लबडेरा नवाटोली से झुलेनबर टोली तक 20 वर्ष पूर्व बोल्डर बिछाया गया था। लेकिन कालीकरण नहीं हो पाई। झुलेनवर से मुड़ाम्बा झिमरी तक तो सड़क ही नहीं है। यहां के लोग पगडंडी रास्तों से होकर घर पहुंचते हैं। यहां तक सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि यहां कोई भी चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाती। गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.