खगडि़या, जून 21 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभाकक्ष में शुक्रवार को बीस सूत्री की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक राय ने किया। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन समस्या से जुड़े मुद्दों को उठाया। जिसमें सड़क, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा योजना आदि तमाम योजनाओं पर चर्चा की गई। बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक राय ने जन वितरण प्रणाली का मुद्दा उठाते हुए घटिया चावल गोदाम से सप्लाई किए जाने पर आपत्ति जताया। साथ ही डीलरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर भी सही से निगरानी नहीं किए जाने का आरोप लगाया। बैठक में कृषि योजना से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया। कहा कि हर बार कुछ खास चिन्हित किसानों को बुलाकर कार्यक्रम आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.