रांची, जून 17 -- राहे, प्रतिनिधि। रांची डीसी के आदेश पर प्रखंड के आदिम जनजाति बिरहोर टोली सोसो में जनता दरबार लगाया गया। बिरहोर टोली में 60 बिरहोर परिवार रहते हैं। प्रशासन ने हर परिवार की समस्याओं को जाना और तत्काल समाधान किया। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि बिरहोर परिवार प्रखंड जाकर समस्या नहीं बता पाते हैं। प्रशासन उनके घर में पहुंचकर समस्याएं जानी। इन परिवार को राशन की सुविधा, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और स्कूल आदि की स्थिति की जानकारी ली गई। आधार कार्ड अपडेट, बैंक केवाईसी आदि समस्याओं के समाधान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.