बेगुसराय, जनवरी 6 -- बीहट। बरौनी प्रखंड के नीरज भवन में 150 जरूरतमंदों को बरौनी प्रखंड प्रशासन की ओर से कंबल दिये गये। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बरौनी प्रखंड की सभी 15 पंचायतों के 150 जरूरतमंद दिव्यांग, कुष्ठरोगी, विधवा तथा निसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर प्रमुख अनीता देवी, उपप्रमुख रूपम कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश कुमार, रंजन कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार यादव, बबलू कुमार, पंसस जितेन्द्र कुमार, उपेन्द्र साह, बीपीआरओ रूपेश कुमार आदि मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...