रांची, नवम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में पंचायती राज संस्थाओं के आधिकारिक प्रतिनिधियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। यह कार्यक्रम पंचायती राज निदेशालय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (एनजीएसए) के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में झारखंड के पांच जिलों से आए प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख और जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) शामिल हुए। इसमें प्रतिभागियों को ग्रामीण शासन की कार्यक्षमता, नेतृत्व कौशल, योजना निर्माण और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों में सेवा का अधिकार और प्रभावी सेवा वितरण प्रणाली, बजट निर्माण और निगरानी, पंचायत स्तर पर डिजिटल उपकरणों का उपयोग, ग्राम विकास योजना निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.