रांची, दिसम्बर 5 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड में पदस्थापित पशु चिकित्सा के विश्वनाथ टोप्पो का निधन हो गया। वह कई वर्ष से प्रखंड में पदस्थापित थे और कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। चिकित्सक की मौत की सूचना मिलने पर अंचल कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों ने शोक सभा कर दिगंवत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की। शोक सभा में बीडीओ कामेश्वर बेदिया, सीओ उज्ज्वल सोरेन सहित अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...