पूर्णिया, अप्रैल 20 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा प्रखंड परिसर में जीविका दीदियों द्वारा महिलाओं के अधिकार, रोजगार, घरेलू हिंसा सहित अन्य समस्याओं के निदान को लेकर महिला अधिकार केंद्र की शुरुआत की गई। इसका प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाशपति मिश्रा, प्रखंड उप प्रमुख नीतू कुमारी, समाजसेवी साहिल सौरभ एवं जीविका कर्मियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काट कर किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बड़हरा प्रखंड परिसर में जीविका द्वारा महिला अधिकार केंद्र का उद्घाटन निश्चित तौर पर महिलाओं को एक नया आयाम देगा। यहां परिवारिक हिंसा, महिलाओं के साथ उत्पीड़न, महिलाओं के उत्थान, मनरेगा आदि में सहायता के साथ सभी योजना का लाभ महिलाओं को दिलाने का कार्य किया जाएगा। अब महिलाओं को पारिवारिक समस्याओं के निदान को लेकर जिला थानाया अन्यत्र जाने की जरूरत नह...