सीवान, फरवरी 9 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप बने सद्भावना मंडप भवन में दर्जनों ट्राइसाइकिलें पड़े पड़े कबाड़ हो रही हैं। सभी ट्राइसाइकिलों पर पूर्व सांसद कविता सिंह व निःशुल्क वितरण अंकित है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कविता सिंह द्वारा सांसद मद से प्राप्त इन ट्राइसाइकिलें का वितरण हुसैनगंज प्रखंड के दियांगजनों को वितरण किया जाना था। मगर लापरवाही के कारण इन साइकिलों का अब तक लाभार्थियों के बीच वितरण नहीं हो पाया। जिस कारण सालों से सभी ट्राइसाइकिलें पड़े पड़े खराब हो रही हैं। जबकि 7 फरवरी को यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आयोजित शिविर में 15 पंचायत व एक नगर पंचायत से कई दियांगजन लाठी के सहारे लंगड़ाकर चलते नजर आए। मगर इसके बावजूद संबंधित कर्मियों को अबतक प्रखंड क्षेत्र में इन खराब हो रही ट्राइसाइकिलों के बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.