हजारीबाग, जुलाई 15 -- बरही, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसडीओ जोहन टुडु ने की। जनता दरबार में बरही के विभिन्न पंचायत के लोग अपनी अपनी समस्या लेकर आए थे। बीडीओ जयपाल महतो ने जनता दरबार में दो महिलाओं को मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना का लाभ दिया, जिसमें दूधपनिया गांव की कुसुम देवी पति स्व देवलाल और पंचमाधव गांव की कलावती देवी पति स्व खोसो महतो शामिल है। सीओ अमित किस्कू ने प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दरबार में जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गणेश यादव, अर्जुन साव, खिरोधर यादव, बीसीओ सह आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हिंद...