धनबाद, दिसम्बर 15 -- बरोरा, प्रतिनिधि। जेएसएससी (सीजीएल) की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी बने उत्तम कुमार महतो को शिक्षा समाधान ट्रस्ट ने सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यगण बरवाडीह(खरियो) स्थित उत्तम के घर पहुंचकर उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मौके पर उत्तम के माता सारुवाला देवी तथा पिता मोहन महतो मौजूद थे। बता दें कि उत्तम प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी बनने से पहले बरोरा थाना में वायरलेश ऑपरेटर पर कार्यरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.