बांका, जनवरी 8 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से जारी शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में अचानक आई भारी गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो जा रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि शाम ढलते ही लोग अलाव और आग का सहारा लेने को मजबूर हैं। शीतलहर का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और गरीब-निस्सहाय लोगों पर देखा जा रहा है। घने कोहरे और ठंड से प्रखंड क्षेत्र के आलू, दलहन और तिलहन उत्पादक किसान खासे चिंतित हैं। किसानों...