बांका, मार्च 2 -- चांदन, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चान्दन, सुईया और आनंदपुर थाना परिसरों में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।चान्दन थाना में जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ रविकांत कुमार और थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने की। सुईया थाना में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष विशाल कुमार, जबकि आनंदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विपिन कुमार और राजस्व कर्मियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और त्वरित समाधान की पहल की।सीओ रविकांत कुमार ने बताया कि तीनों थानों में भूमि विवाद से संबंधित कुल 11 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 7 लंबित मामलों को त्वरित निपटारे के लिए संबंधित राजस्व कर...