बोकारो, मार्च 24 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण झारखंड सरकार के उल्लास कार्यक्रम के तहत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित साक्षरता परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुआ। यह परीक्षा पेटरवार प्रखंड के 22 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को ली गई। इस परीक्षा में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। प्रखंड के 22 परीक्षा केंद्रों में 1972 लोगों को साक्षरता की परीक्षा देना था जिसमें 1293 लोगों ने ही भाग लिया जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। बता दे कि इस परीक्षा का पूर्णांक 150 अंको का था। उक्त जानकारी प्रखंड संसाधन केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर कुमार कौशलेश ने दी। बताया कि परीक्षा के बाद कॉपी की जांच कर बाद में परीक्षार्थियों को साक्षरता का प्रमाण पत्र दिया जायगा। यह भी बताया कि साक्षरता परीक्षा के लिए प्रखंड के 22 वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.