चतरा, दिसम्बर 24 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी पंचायतों में वितरण के लिए कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। प्रखंड में कुल 3060 जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया था। प्रत्येक पंचायतों को लगभग 125 कंबल उपलब्ध कराया है इसके अलावा आदिम जनजाति परिवारों को अलग से वितरण के लिए दिया गया है। इसके साथ ही जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों को भी जरुरत मंदों के बीच कंबल वितरण के लिए दिया गया है। जिला के द्वारा आवंटित कंबलों के अनुसार प्रत्येक पंचायतों को 170 कम्बल वितरण करने के लिए संबंधित मुखिया को देना चाहिए था परंतु बीडीओ की ओर से मात्र 125 ही कंबल दिया गया है। कंबल वितरण के सम्बन्ध बीडीओ ने बताया कि आवंटन के अनुसार प्रत्येक पंचायत के सचिव एवं मुखिया को कम्बल उपलब्ध करा दी गई है। अति आवश्यकता के लिए कुछ कंबल कार्यालय में जमा रखा गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.