चतरा, सितम्बर 21 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के अमगांवा तलसा गांव पिछले एक सप्ताह में अज्ञात चोरों ने तीन गाय और तीन बैल की चोरी कर ली। इसमे अमगांवा तलसा निवासी वजीर महतो और नन्ददेव महतो का दो बैल, दिलीप प्रसाद, विरेन्द्र साव, राजू साव के एक एक गाय लगभग दो लाख रुपए की थी। इसमे राजू साव के गाय को दिन में ही चोरी कर ली।मिली जानकारी के अनुसार सभी जानवर घर के बाहर बंधे थे। इस बीच रात लगभग 11बजे चोरों ने घटना को अंजाम देकर रफु चक्कर हो गए। इसमें चोर अब स्कार्पियो का प्रयोग कर पुलिस और पब्लिक के आंख में धुल झोंक रहे हैं।चोरी से पशुपालक को काफी क्षति हो रही है। इस घटना से क्षेत्र के पशुपालको में चिंता बढ़ गई है। अधिकांश पशुपालक अपने जानवरों को घर के बाहर ही रखते हैं। ऐसे में इस तरह की चोरी होने से आर्थिक बोझ बढ़ जा रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.