गिरडीह, नवम्बर 12 -- गांडेय, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती के पर मंगलवार को प्रखंड प्रशासन की ओर से रन फॉर झारखंड आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड, अंचल सहित विभिन्न विभाग के कर्मियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने दौड़ लगाई। इसके बाद प्रखंड कार्यालय में बीडीओ निशात अंजुम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें गांडेय बीडीओ और सीओ ने झारखंड राज्य के गौरव गाथा के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की गई। कार्यक्रम में कई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर उप प्रमुख किशोर मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, बीपीओ अभिषेक कुमार, अभिषेक सिन्हा, प्रवीण कुमार, इनामुल हक सहित प्रखंड और अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.