चतरा, मार्च 13 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप, सीओ अरुण कुमार मुंडा, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव सहित प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के सभी कर्मी शामिल हुए। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ा। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया गया। सभी पंचायत प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कर्मी होली के रंग में रंगे नजर आए। होली मिलन समारोह के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख के द्वारा प्रीति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर व्यंजन का लुत्फ उठाये। प्रमुख ममता कुमारी ने बताई की होली आपसी भाईचारगी और एक दूसरे में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.