लातेहार, फरवरी 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड कार्यालय के सामने झारखण्ड आन्दोलनकारियो ने अपनी मांगों को लेकर 10 फरवरी को धरना देने का निर्णय लिया है। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिन्हित आन्दोलनकारियों को जिला में सरकारी स्तर पर सम्मानित करने, सभी आदोलनकारियों को समान राशि 50 हजार पेंशन लागू करने, बरवाडीह को अनुमंडल का दर्जा देने आदि मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। पूरे पलामू प्रमंडल के झारखंड आंदोलनकारी धरना में शामिल होंगे। इसकी जानकारी बीडीओ सहित जिले के अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होने बताया कि प्रदेश स्तर के भी आंदोलनकारी नेता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.