हजारीबाग, फरवरी 10 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समीप इन दिनों लोग आराम से अपनी बाइक खड़ी कर कार्यालय में दाखिल हो जाते हैं। आलम यह है कि प्रखंड कार्यालय मुख्य गेट के समीप दर्जनों मोटरसाइकिलें खड़ी कर दी जाती हैं। इससे एक तो प्रखंड कार्यालय परिसर अव्यवस्थित दिखता है और साथ ही लोगों को आवागमन में परेशानी भी होती है। ऐसा नहीं कि प्रखंड कार्यालय परिसर में बाइक स्टैंड नहीं है। बाईक स्टैंड तो है किंतु लोग वहां बाइक खड़ी करना नहीं चाहते। इसे देखने वाला शायद कोई नहीं। पदाधिकारी भी अब तक इसके लिए कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...