गिरडीह, मई 14 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय की छत का प्लास्टर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिस समय प्लास्टर गिरा उस समय कार्यालय खुला था। वहीं विभिन्न कार्यों से लोग कार्यालय पहुंचे हुए थे। वहीं कार्यालय कर्मी भी अपने अपने कक्ष में बैठकर काम कर रहे थे। कार्यालय गिरने से उस समय तक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। संयोग यह था कि जिस समय प्लास्टर गिरा उस समय उस जगह कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ी अनहोनी घट सकता था। ज्ञात हो कि लगभग 4 वर्ष पूर्व उक्त भवन का निर्माण किया गया है जबकि बरसात के समय भवन कई स्थानों पर रिसता रहता है। वहीं भवन अत्यंत जर्जर हालत में पहुंच गया है। प्लास्टर गिरने से मनरेगा एई संतोष कुमार समेत आस पास खड़े ग्रामीण बाल बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.