गिरडीह, मार्च 20 -- बेंगाबाद। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना गृहिणियों के लिए अब सिर दर्द साबित होने लगी है। बैंक खाता में सम्मान निधि की राशि नहीं आने से महिलायें काफी परेशान हो रही हैं। योजना का लाभ मिलने की अभिलाषा को लेकर प्रखंड कार्यालय का प्रतिदिन महिलाएं चक्कर काटने को विवश हैं। इसके लिए कंम्प्यूटर ऑपरेटर के यहां महिलाओं की भारी भीड़ उमड रही है। भीड़ नियंत्रण करने के लिए विभाग से अंचल होम गार्ड को भी तैनात करना पड़ा है। इस योजना के लाभ से वंचित गृहिणियों का कहना है कि कुछ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा जबकि बड़ी संख्या में गृहिणियों को सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही है। आवेदन में गड़बड़ी के सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय में इसकी सुविधा उपलब्ध भी कराई गई है, लेकिन मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना वेभसाइट बेहतर ढंग से काम नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.