दुमका, जून 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई रामगढ़ की एक बैठक रीना देवी के अध्यक्षता में प्रखंड परिसर रामगढ़ में बैठक हुई। इस बैठक में जिला संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में रामगढ़ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। रीना देवी को प्रखंड अध्यक्ष, लालो कुमारी को प्रखंड सचिव, प्रेमशिला हेंब्रम को प्रखंड उपाध्यक्ष व लीलामणि हांसदा को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा स्वास्थ्य सहिया लगातार स्वास्थ्य सुविधा को जन-जन तक पहुंचने का काम करती है। परंतु मानदेय नहीं मिलता है। मौके पर सदामुनि हांसदा, नीलम कुमारी, मीरा देवी, सोनी देवी, सोनामुनी मरांडी, शांति किस्कु नीरू हेंब्रम, किरण मुर्मू, संजू देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्त...