धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण अभियान चलाने की सूचना जारी कर दी है। इसके तहत विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर पशु टीकाकरण किया जाएगा। अभियान शुक्रवार से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान में गोविंदपुर, तोपचांची, बाघमारा, टुंडी, बलियापुर, निरसा और धनबाद सदर सहित कई क्षेत्रों की पंचायतों को शामिल किया गया है। प्रत्येक पंचायत के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...