सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- सिमडेगा, हिन्‍दुस्‍तान टीम। प्रखंडों में आस्था एवं विश्‍वास का प्रतीक छठ पर्व उदयमान सूर्य को अर्ध्य देते ही समाप्त हो गया। लोगो ने अस्ताचलगामी एवं उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य दिया और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर लोगो की काफी भीड़ रही। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह मुस्तैद थी। कुल मिलाकर प्रखंडो में छठ पर्व शांतिर्पूवक संपन्न हो गया। इधर बानो संवाददाता के अनुसार लचरागढ़ में छठ महापर्व धुमधाम से संपन्न हुआ। लचरागढ़ देवनदी एवं ब्राह्मण तालाब में छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी एवं उदयीमान सुर्य को अर्घ्‍य दिया। मौके पर छठ पुजा समिति द्वारा घाट की सफाई एवं सजावट भव्य रूप से किया गया था। लचरागढ़ नवयुग संघ के द्वारा छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया छठ घाट में प्रकाश ...