सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, हिटी। पास्का पर्व प्रखंडों में भी रविवार को भक्तिभाव और हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। मौके पर विभिन्न चर्चों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बानो प्रखंड के जीतूटोली, बांकी, बोकामारा आदि चर्चों में पास्का का पर्व मनाया गया तथा विशेष मिस्सा पूजा विनती प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इधर लचरागढ़ में जीईएल धर्मावलंबियों के द्वारा कब्रों में मोमबत्ती जलाकर अपने पूर्वजों को याद किया गया। चर्च में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। ठेठईटांगर के रेंगारिह, जामपानी चर्च में भी पास्का जागरण का आयोजन किया गया। वहीं सदर प्रखंड के तामड़ा, बानाबीरा, तुमडेगी आदि चर्च में विशेष मिस्‍सा पूजा का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...