मधेपुरा, अप्रैल 16 -- कुमारखंड/ आलमनगर। हिटी। कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मनोज कुमार पंडित के साथ डीडीसी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर ब्लॉक व अंचल के कर्मचारियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय में बीएमओ अध्यक्ष अवन कुमार के नेतृत्व में अंचल व ब्लॉक के सभी कर्मी इस धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। बीएमओ अध्यक्ष ने बताया कि जिला नाजिर मनोज कुमार पंडित के साथ अंबेडकर जयंती समारोह में डीडीसी अवधेश कुमार आनंद द्वारा गाली गलौज की गयी। इस घटना से आहत जिले के सभी कर्मचारियों ने संघ के जिला अध्यक्ष चितरंजन कुमार सिंह के आह्वान पर सोमवार को कलमबंद रखते हुए ब्लॉक व अंचल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों द्वारा कलमबंद रखते हुए धरना प्रदर्शन के कारण सोमवार को आमलोगों का कोई...