रांची, अप्रैल 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा में 10 अप्रैल को प्रखंडस्तरीय सामूहिक सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सरना समाज की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को लेकर संचालन समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष संतोषी तोपनो, उपाध्यक्ष मोंगला भेंगरा, सचिव चम्बरू भेंगरा, उप सचिव गोला गुडिया, कोषाध्यक्ष दीपक तिग्गा को बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक रेडा मुंडा, रतिया पहान, विनोद धान, शीतल धान, सनिका धान, दुबिया मुंडा, घसीराय मुंडा, शंकर मुंडा, गंदौरी गुड़िया व दीना हेमरोम बनाए गए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दीपक तिग्गा ने बताया कि सुबह नौ बजे पहानों द्वारा सरना स्थल पर सामूहिक प्रार्थना की जायेगी, 11 बजे स्वागत कार्यक्रम, 12 बजे से बुद्धिजीवियों का सरना धर्म को लेकर संबोधन, तीन बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा निकाली...