गिरडीह, सितम्बर 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या प्रभा वर्मा एवं बीइइओ अशोक कुमार व बीपीओ छोटेलाल साहू समेत अन्य प्रबुद्ध लोगों ने संयुक्त रूप से किया। खेलकूद प्रतियोगिता में जमुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक आदि का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता की शुरूआत अंडर 14 बालक की दौड़ से हुई। जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरडीह सुमित कुमार प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुम्मा, शाहबाज अंसारी प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जेरूवाडीह के राहुल कुमार तुरी दूसरे तथा पल्स टू उच्च विद्यालय चरघ...