पलामू, जुलाई 31 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। नौडीहा थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव में 20 वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद में बुधवार को मारपीट हो गई। विवाद में मध्यस्था करने पहुंचे चौकीदार समेत आधा दर्जन लोग घटना में घायल हो गए हैं। घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। नौडीहा के थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घायलों ने बताया कि प्रथम पक्ष से 23 वर्षीय सरयू साव, 70 वर्षीया लालमुनी देवी, 18 वर्षीया सुमन कुमारी, 28 वर्षीया ममता देवी, 28 वर्षीया पुनम देवी, 26 वर्षीया संदीप कुमार, 45 वर्षीय दशरथ साव और रंजीत साव घायल है। दूसरे पक्ष से द्वितीय पक्ष से 50 वर्षीय महेंद्र पासवान और 62 वर्षीय लखन पासवान घायल हुए हैं। घायल चौकीदार नागेंद्र के अनुसार दोनों पक्षों के बीच करीब 20 वर्षों से जमीन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.