रांची, जून 5 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व मंत्री सुदेश कुमार महतो गुरुवार को बुढ़मू प्रखंड के कोटारी गांव पहुंचे। यहां जंगल के बीच रहनेवाले पर्यावरण कार्यकर्ता सूर्यमणि भगत से मिलकर पौधरोपण किया। वहीं सरहुल पर्व के मुख्य वृक्ष सखुआ की। सुदेश महतो ने झारखंड में जंगल बचाने के लिए आंदोलनरत सूर्यमणि भगत की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सुदेश महतो ने कहा की प्रकृति हमारी धरोहर है इसके बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। इस दौरान अतिथियों ने पौधरोपण किया। मौके पर ज्योति बसु मलिक, देवशरण भगत, सत्यनारायण मुंडा, पार्वती देवी, हकीम अंसारी, नागेश्वर महतो, रामजीत गंझू, हरदेव साहू और कमल किशोर ठाकुर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.