मुंगेर, जनवरी 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पहाड़ी एवं वन क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी गांवों में प्रकृति पर्व सोहराय पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुरादे पंचायत के नाढी गांव में आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सोहराय पर्व मनाकर प्रकृति पूजा की सार्थकता को साकार किया। पर्व के दौरान मांदर और झाल की थाप पर महिलाएं, पुरुष और युवा थिरकते नजर आए। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के बीच गांव का वातावरण उल्लासमय बना रहा। सोहराय पर्व के महत्व पर चर्चा करते हुए राकेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और जीवन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों का प्रकृति पर्व सोहराय में शामिल होना काफी सुखद अनुभूति हो रहा है। डा. अशोक केशरी और अमित कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.