गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय के कल्याणपुर स्थित पुलिस लाइन में सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी दीपक कुमार पांडेय, एसडीओ संजय कुमार और अभियान एसपी राहुल देव बड़ाइक सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद पारंपरिक मांदर और नगाड़ा के थाप पर अधिकारी भी झूम उठे। उक्त अवसर पर एसपी ने कहा कि आदिवासियों के लिए धरती ही ईश्वर है। हमें इसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि अगर धरती को बचाना है तो जंगल-पहाड़ और जीव-जंतुओं की रक्षा भी अनिवार्य है। एसडीओ संजय कुमार ने सरहुल को प्रकृति से जुड़ने का त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोक जीवन और प्रकृति के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है। सरहुल महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.