गया, जून 7 -- फतेहपुर प्रखंड की कठौतिया केवाल पंचायत के रंगूनगर में गुरुकुल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर दर्जनों पौधों का वितरण व पौधरोपण किया गया। साथ ही हरियाली व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षकों व विद्यार्थीयों ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। गुरुकुल के संस्थापक नरेश भारती के नेतृत्व में बरगद, पीपल, नीम, आम आदि फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही संस्थान के बच्चों के बीच पौधे बांटे गए। मौके पर नरेश भारती ने कहा कि प्रकृति ही हमारे जीने की आधार है। हरियाली व पर्यावरण जितना स्वच्छ व सुंदर होगा। हमारा जीवन उतना ही बेहतर होगा। इसके लिए हरियाली लानी होगी। हमें पौधे लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों के आसपास जगह के अनुसार छोटे-बड़े पौधे लगाने चाहिए। इससे स्वच्छ हवा के साथ हरियाली भी आएगी। मौके पर काफी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.