रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) ने गुरुवार को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ, भाषण, चित्रकला, निबंध, स्लोगन तथा क्विज प्रतियोगिता आर्यभट्ट सभागार में कराई। इसमें 22 कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय विभागों के 238 एनएसएस स्वयंसेवक शामिल हुए। मौके पर मुख्य वक्ता विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्माजी राव ने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाना सबके लिए जरूरी है। मुख्य अतिथि आरयू के मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ अर्चना दुबे ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। विश्वविद्यालय के तकनीकी सलाहकार डॉ बीके सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...