बिजनौर, फरवरी 22 -- संत निरंकारी मिशन की ब्रांच नजीबाबाद की ओर से सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन पर प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के तहत जलालाबाद फ्लाइओवर के पास राजा रामपुर गंगा नहर पर सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को संत निरंकारी मिशन की ब्रांच नजीबाबाद की ओर से प्रोजेक्ट अमृत- स्वच्छ जल- स्वच्छ मन के तहत जलालाबाद फ्लाइओवर के पास राजा रामपुर गंगा नहर पर सफाई अभियान चलाया गया। बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रोजेक्ट अमृत- स्वच्छ जल- स्वच्छ मन के तहत देश भर के 1500 से अधिक स्थानों पर सफाई अभिश्यान चलाया जा रहा है। जिसमें सतगुरु माता सुदीशा की प्रेरणा से नजीबाबाद ब्रांच के संदेश हमेशा यही रहा है हमारी धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रख...