रिषिकेष, मई 10 -- परमार्थ निकेतन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय कार्यशाला हुई। जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताई गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षाण का संकल्प लिया गया। शनिवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य ने किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसी प्रेरणादायक संस्था है, जो भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिये समर्पित है। भारत के पुनर्निर्माण में भी अद्भुत योगदान दे रही है। यह संगठन विगत 100 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग तक सेवा, संस्कार और स्वाभिमान का संदेश पहुंचा रहा है। गोपाल आर्य ने कहा कि सनातन संस्कृति में प्रकृति को देवतुल्य माना गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.