मोतिहारी, जनवरी 22 -- मोतिहारी। वसंत पंचमी व सरस्वती पूजनोत्सव का प्रसिद्ध पर्व 23 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवती सरस्वती पूजन के लिए प्रातःकाल से सायंकाल तक का समय शुभ है। इस दिन वागीश्वरी जयंती, वाणी पूजा, वसंतोत्सव, रतिकाम महोत्सव आदि के साथ विद्यानुरागी श्रद्धालुजन मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं। यह प्रकृति के उत्सव का पर्व है। वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने दी। बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार वाग्देवी सरस्वती ब्रह्म स्वरूपा, कामधेनु तथा समस्त देवों की प्रतिनिधि मानी गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...