घाटशिला, फरवरी 20 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत स्थित जाहेर थान में संताल समुदाय द्वारा शुक्रवार को प्रकृति पर्व 'बाहा बोंगा' पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत ऋतु के आगमन और साल-महुआ के फूलों के खिलने की खुशी में आयोजित यह उत्सव तीन दिनों तक चला। वहीं पुजारी (नायके बाबा) द्वारा पवित्रता के साथ जाहेर थान की सफाई की गई और देवी-देवताओं का आह्वान किया गया।जिसमें ग्रामीणों ने नाचते-गाते हुए नायके बाबा को जाहेर थान पहुंचाया। वहां साल के फूलों की पूजा की गई और देवताओं को अर्पित करने के बाद ग्रामीणों के बीच फूल वितरित किए गए। इस अवसर पर पूरा गांव ढोल, नगाड़े और धमसा की थाप पर थिरकता नजर आया। पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सामूहिक नृत्य किया। संताल समुदाय के लिए यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.