रांची, मार्च 30 -- रांची। संस्कृति संघ दक्षिण-पूर्व रेलवे सह आदिवासी रेलवे परिवार के द्वारा धूमधाम से सरहुल पूर्व संध्या मनाई गई। आयोजन हटिया सामुदायिक भवन में हुआ। रांची रेलमंडल के एडीआरएम हेमराज मीणा ने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि प्रकृति और मानव के बीच सह अस्तित्व का प्रतीक है। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मौके पर संजय लिंडा, लालदेव उरांव, डीएस मुंडा, हेमलाल लकड़ा, आरके उरांव, राणा मुंडा, रवि तिर्की, विलियम, निरंजन बघवार, राजू खोया, विनोद उरांव, विजय भगत, शक्लू उरांव, चुलवा उरांव, सोमनाथ उरांव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.